बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद को इस बार सड़क पर बेहद सेक्सी कपड़ों में फोटो करवाना काफी मंहगा पड़ा। उनके एक फैन ने उनको बीच सड़क पर अपने साथ सेल्फी लेने के लिए पकड़ लिया और अपने फोन में जबरन सेल्फी लेने लगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो की वजह से एक बार फिर उर्फी जावेद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल उर्फी जावेद अपने नए लुक में सड़क पर पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी सामने से उनका एक फैन भागकर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आता है। लेकिन सेल्फी लेने से पहले जो होता है वो हैरान कर देने वाला है। फैन गुटखा खा रहा होता है, लेकिन उर्फी के साथ फोटो लेने के चक्कर में वह वहीं बीच सड़क पर गुटखा थूक देता है। शख्स के सड़क पर गुटखा थूकने से उर्फी जावेद पहले तो थोड़ा अनकंफर्टेबल होती हुई दिख रही हैं, लेकिन बाद में वो शख्स की इस हरकत पर गुस्सा दिखाने की बजाय जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
फैन संग उर्फी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। पब्लिक प्लेस में उर्फी के फैन द्वारा थूँकना और उस पर उर्फी का हंसना लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है और लोग उर्फी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।


More Stories
”रामायण: पार्ट 1′ का ट्रेलर रिलीज”
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
एक वीडियो क्लिप बनी राकेश बेदी के लिए विवाद का कारण, मांगनी पड़ी माफी
डीडी और पोगों के बाद चर्चा में बॉलीवुड की रामायण, ऋतिक ने जताई नाराजगी!
महाराष्ट्र टूरिज्म ने नई दिल्ली में आयोजित SATTE 2026 में दिखाई गई “उभरते टूरिज्म की रोचक झलकियां”
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात