गुजरात में भीषण हादसा: वडोदरा-आणंद पुल हुआ ध्वस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात में भीषण हादसा: वडोदरा-आणंद पुल हुआ ध्वस्त

-कई वाहन महिसागर नदी में गिरे, अब तक 4 की मौत

गुजरात/सिमरन मोरया/- गुजरात में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां वडोदरा के पादरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल आज सुबह ढह गया। इस कारण वहां हड़कंप मच गया। इस घटना में पुल के ऊपर से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो और एक जीप समेत चार वाहन माही नदी में गिर गए। पुल के टूटने की वजह से एक टैंकर अब भी पुल पर लटका हुआ है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। बता दें कि जब यह हादसा हुआ तो भोजपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके साथ ही पादरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।

घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम
बता दें कि इस पुल को पादरा-गंभीरा पुल के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल के ढहने की जानकारी जैसे ही भोजपुर गांव के लोगों को मिली, तो लोग राहत बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद माही नदी में गिरे वाहनों से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। हालांकि, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। बता दें कि घटनास्थल पर प्रशासन की टीम मौजूद है और नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। साथ ही माही नदी में तैराकों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है।

लापरवाही का आरोप
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि दशकों पुराने पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन प्रशासन ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेतावनियों के बावजूद, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पुल ढह गया और कई लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि वडोदरा और आणंद के बीच एक प्रमुख मार्ग गंभीर पुल पिछले कुछ वर्षों में काफी जर्जर हो चुका था और अब भारी यातायात के लिए यह पुल उपयुक्त नहीं था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox