छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं देती थी महिला, POCSO के तहत गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं देती थी महिला, POCSO के तहत गिरफ्तार

-नाबालिग छात्र से यौन संबंध बनाती थी महिला टीचर

मुंबई/सिमरन मोरया/- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छात्र से यौन उत्पीड़न करने का आरोप महिला टीचर पर लगा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक जाने-माने स्कूल में महिला टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न किया। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत महिला टीचर को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में पूरी जानकारी।

सहेली के जरिए लड़के को फंसाया
पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर बच्चों को इंग्लिश पढ़ाती है। उसने एक 16 साल के 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी के साथ यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। नाबालिग के बयान के अनुसार शुरुआत में उस छात्र ने जब महिला टीचर के इस प्रस्ताव को नहीं माना तब महिला टीचर ने अपनी एक सहेली के जरिए उस लड़के को कन्विंस किया।

5 स्टार होटल ले जाकर किया उत्पीड़न
घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, महिला शिक्षक हर बार छात्र को पहले शराब पिलाती थी। इसके बाद वह छात्र को दक्षिण मुंबई और हवाई अड्डे के पास के कई पांच सितारा होटलों में ले जाने लगी। उसने वहां नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाए।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
कई महीनों बाद, छात्र के परिवार ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और उससे इस बारे में बात की, जिसके बाद लड़के ने अपने परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। परिवार ने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला शिक्षिका की मदद करने वाली उसकी सहेली अभी भी फरार है।

छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं देती थी महिला
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र के साथ यह यौन उत्पीड़न बीते एक साल से भी ज्यादा समय से हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला शिक्षक छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं भी देती थी ताकि वह चुप रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox