अमेरिका के डलास में भीषण सड़क हादसा: हैदराबाद के एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका के डलास में भीषण सड़क हादसा: हैदराबाद के एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

हैदराबाद/डलास/अनीशा चौहान/-  अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद निवासी एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत उनके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा 7 जुलाई की रात ग्रीन काउंटी में उस समय हुआ जब परिवार अटलांटा से डलास लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार अपनी कार में सफर कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और चारों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेजस्विनी, श्री वेंकट और उनके दो बच्चों के रूप में की गई है।

छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे परिजन
यह परिवार छुट्टियां बिताने के लिए अटलांटा गया था, जहां वे अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। लौटते समय उनकी कार को गलत दिशा से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मारी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे के समय ट्रक तेज रफ्तार में था और निर्धारित लेन से विपरीत दिशा में चल रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के बाद शवों को कब्जे में लिया। आग की तीव्रता इतनी थी कि शव पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय पुलिस ने फॉरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए अवशेषों को भेज दिया है, ताकि शवों की पुष्टि और पहचान सुनिश्चित की जा सके।

हैदराबाद लाया जाएगा शव, दूतावास कर रहा मदद
मृतकों के शवों को हैदराबाद लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दुखद घटना पर भारतीय दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। दूतावास की टीम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है ताकि दुर्घटना से संबंधित औपचारिकताएं शीघ्रता से पूरी की जा सकें।

भारतीय समुदाय में शोक की लहर
इस हादसे ने अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर परिजनों, मित्रों और प्रवासी भारतीयों द्वारा शोक संदेश और श्रद्धांजलियाँ साझा की जा रही हैं। लोग इस मासूम परिवार के असमय निधन पर दुख और आक्रोश दोनों जता रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox