खालिस्तानी आतंकी ने ली सूरी हत्याकांड की जिम्मेदारी, बोला हमने मारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खालिस्तानी आतंकी ने ली सूरी हत्याकांड की जिम्मेदारी, बोला हमने मारा

-सिक्यिोरिटी भी नही बचा सकेगी, यह तो सिर्फ शुरूआत

अमृतसर/- पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हुई हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में अब कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा की एंट्री हो गई है। भगोड़े आतंकी लखबीर ने सोशल मीडिया पर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। आतंकी लखबीर पहले भी सुधीर सूरी की हत्या की साजिश रच रहा था। पिछले दिनों पकड़े गए आतंकी के करीबियों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी। हालांकि इस हत्या में पुलिस ने एक आरोपी संदीप सिंह उर्फ शैंडी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। हिंदू नेता सुधीर सूरी की मौत के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

आतंकी की धमकी- सिक्योरिटी भी नहीं बचा सकेगी
तरनतारन से कनाडा जाकर बसे और गैंगस्टर से आतंकी बने लखीबर ने लंडा हरिके एकाउंट से एक पोस्ट कर कहा है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।

उसने अपनी पोस्ट में धमकी दी है कि जो सिख कौम या किसी भी अन्य धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वे सभी तैयारी रखें। सभी की बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह ना समझें कि बच जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है, हक लेना अभी बाकी है।

सूरी की हत्या के आरोपी को सात दिन की रिमांड
सुधीर सूरी की हत्या के बाद कुछ मिनटों में ही आरोपी संदीप सिंह उर्फ शैंडी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे शनिवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी शैंडी को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर हमले का दोषी है लखबीर
मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हुए त्च्ळ हमले में लखबीर सिंह का नाम सामने आया था। उसके पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से सीधे संबंध हैं। वहीं बीते दिनों तरनतारन में हुए कपड़ा व्यापारी की हत्या में भी लखबीर का नाम सामने आया था। पंजाब में उसके खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं।

पकड़े गए तीन आतंकियों ने लिया था सूरी का नाम
बीते दिनों अमृतसर के कटड़ा आहलूवालिया से पकड़े गए तीन आतंकी और तरनतारन में कपड़ा व्यापारी की हत्या में पकड़े गए आतंकियों ने लखबीर लंडा के लिए काम करने का खुलासा किया था। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी पकड़े गए थे। आतंकियों ने बताया कि उन्हें अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या करने के लिए कहा गया था।
             पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूरी को पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ था, इसके बावजूद उन्हें अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर 5 गोलियां मारी गईं। वे मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
             हिंदू नेता सुधीर सूरी को पंजाब पुलिस की वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। सूरी की सुरक्षा में 15 पुलिसकर्मी और एक पायलट जिप्सी थी। 5 पुलिसकर्मी उनके घर पर रहते थे। इसके बावजूद दिनदहाड़े 5 गोलियों से भूनकर सूरी का मर्डर कर दिया गया। वे 2010 में लाइमलाइट में आए थे, जब उन्होंने पाकिस्तान और उनकी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर बयानबाजी शुरू की थी।
            सुधीर सूरी के कत्ल पर पाकिस्तान और विदेशों से खालिस्तान समर्थक बधाई देने लगे हैं। पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला ने कत्ल करने वाले की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई चेहरे सामने आ गए हैं, जिन्होंने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी भी ली है।
           सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब उनके बेटे पारस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पारस ने पिता को शहीद का दर्जा देने की मांग रख दी है। साथ ही कहा है कि जब तक शहीद का दर्जा नही मिलेगा तब तक अंतिम संस्कार नही करेंगे। कई हिंदू नेता सुधीर सूरी के परिवार को मिलने के लिए भी पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुधीर सूरी के समर्थक लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox