इमरान खान की पार्टी ने उनपर हुए हमले का प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ व अन्यों पर डाला दोष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इमरान खान की पार्टी ने उनपर हुए हमले का प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ व अन्यों पर डाला दोष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान/ भावना शर्मा/– पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री पर बीते गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ जिसका दोष उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए–इंसाफ वर्तमान प्रधानमंत्री, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह व आइएसआइ के मेजर जनरल पर लगा रही है। सनाउल्लाह ने इन आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि संघीय सरकार जांच में किसी भी तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि पीएमएल-एन की नेता मरयम नवाज ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताया। नवाज ने इमरान खान पर हमले की निंदा की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की। पार्टी महासचिव असद उमर और मियां असलम इकबाल ने दावा किया कि हत्या के प्रयास के लिए इमरान खान ने तीन लोगों प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और आइएसआई के डीजी – सी मेजर जनरल फैसल नसीर पर शक जाहिर किया है। एक वीडियो में उमर ने कहा, ‘इमरान खान ने कहा है कि उन्हें पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ये लोग उनकी हत्या के प्रयास में शामिल हो सकते हैं।’ पीटीआई नेता ने कहा कि इमरान खान ने चेतावनी दी है कि अगर इन लोगों को उनके पदों से नहीं हटाया गया तो पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी क्योंकि पाकिस्तान अब इस तरह से नहीं चल सकता। उन्होंने कहा “मैंने इमरान खान सेबात की है क्योंकि ऐसी खबरें मिल रही थीं कि वह खतरे में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि हमें इसे अल्लाह पर छोड़ देना चाहिए। देशव्यापी विरोध के लिए हम इमरान की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।” पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भी सनाउल्लाह पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राणा ने इमरान की हत्या की धमकी दी थी और आज हमने उन्हें उसका प्रयास करते हुए देखा।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox