केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने की इस पावन घड़ी पर केदारनाथ धाम में आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिभाव का विशेष वातावरण देखने को मिला।

कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया के दौरान केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश्वर लिंग, वेदपाठी और विद्वान आचार्यगण उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कपाट खोले गए, जिससे संपूर्ण धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही केदारनाथ की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाबा केदार के दर्शन किए।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox