
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/हरियाणा/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एमएसपी पर कानून बनाने व मृत किसानों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर कुंडली में आंदोलनरत किसानों के एक जत्थे ने रविवार को जुलूस के रूप में दिल्ली के जंतर मंतर की ओर प्रस्थान किया। सिंघु बॉर्डर के पास ही किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और वापस जाने को कहा। जब किसान जंतर मंतर की ओर जाने पर अड़ गए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया। कुंडली थाना पुलिस किसानों को थाने ले गई और वहां से रिहा कर दिया।
सरकार से समझौते पर संयुक्त किसान मोर्चा से अलग राय रखने वाले करीब 50 किसानों के एक जत्थे ने आंदोलन स्थगित होने के बाद से ही वापसी की बजाय कुंडली बॉर्डर के पास धरना शुरू कर दिया था। इनमें से 26 किसानों ने खुद को जंजीरों में बांध रखा है। प्रदर्शनकारी सतनाम, नरेश, राजेन्द्र का कहना है कि किसान मोर्चा ने सरकार से मिलीभगत कर मांगें पूरी हुए बिना ही आंदोलन स्थगित कर किसानों के साथ धोखा किया है। वे यहां पर तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक कि सरकार एमएसपी गारन्टी कानून नहीं बनाती। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!