
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्य तिथि के मौके पर रविवार को कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा राह दिखाने वाली रोशनी की तरह है। हमारा देश राष्ट्रपिता गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेगा न कि हिंदुत्व की राह पर। नाना पटोले ने आगे कहा कि गांधीवादी विचार हमारे देश की जड़ों में समाए हुए हैं और उन्हें कोई भी कभी भी समाप्त नहीं कर सकता है।
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक ट्वीट में लोगों से अनुरोध किया कि वह प्रेम और भाईचारे के साथ देश को एकजुट करने में योगदान दें। उन्होंने लिखा, आइए हम शपथ लें कि भारतीय जमीन पर नाथूराम गोडसे के वंशजों और उनके विनाशक विचारों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, प्रदेश के राज्यपाल आरएन रवि ने महात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका की सराहना की।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को कहा कि गांधीजी की मृत्यु की वजह बनने वाली सांप्रदायिक विचारधारा हमारे देश के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है। इस विचारधारा पर चलने वाले लोग आज भी लोगों की धर्म के नाम पर हत्या कर रहे हैं। विजयन ने कहा कि महात्मा गांधी की स्मृतियां आज बहुत अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ें और एकता को बढ़ावा दें।
बता दें कि साल 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी शिक्षाओं को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के महत्व पर जोर दिया।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत