
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं श्रद्धांजलि देने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी।
पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति के बाद देश के कई मंत्री महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद पहुंचकर उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर महात्मा गांधी ने कहा कि हमें खादी के महत्व का एहसास कराया, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसे भूल गए। यह गुजरात के बेटे नरेंद्र भाई पीएम मोदी हैं, जिन्होंने खादी के विचार को आगे बढ़ाकर ’खादी’ को पुनर्जीवित किया।
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। बड़ी संख्या में राजनेताओं व देशवासियों ने बापू को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी याद में दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। बता दें कि 30 जनवरी 1948 में महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी थी।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत