
मानसी शर्मा /- हरियाणा के कालका सीट से कांग्रेस पत्याशी के काफीले पर हमला हुआ है। चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। बता दें कि प्रदीप चौधरी अपने काफिला के साथ रामपुर ढडू जा रहे थे। उनके साथ एक कार्यकर्ता गोल्डी मोटर साइकिल पर जा रहा था।
इसी बीच कुछ गुंडा तत्व काफिला का पीछा करने लगे। उन्होंने तीन राउंड फायर किए हैं। बताया जा रहा है मोटर साइकिल सवार गोल्डी की छाती में गोली लगी है। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर 6में भर्ती कराया गया है।
फायरिंग से मचा हड़कंप
काफिले में हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तुरंत एंबुलेंस बुलाकर गोल्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि 5अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदीप चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रदीप चौधरी काफिला रामपुर ढडू की तरफ जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर फायरिंग कर दी।
हरियाणा कांग्रेस में मचा है घमासान
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुमारी शैलजा कांग्रेस आलाकमान से नाराज हैं। वो एक हफ्ते से प्रचार नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान भूपेंद्र हुड्डा को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। वहीं कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा के 72 समर्थकों को टिकट दिया है। वहीं कुमारी शैलजा के 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। बता दें कि कुमारी शैलजा टिकट बंटवारे से पहले रैली और चुनावी जनसभाएं कर रही थीं।





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त