
मानसी शर्मा /- बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में छाए रहते है। वहीं, इसी बीच चंकी पांडे, सूरज पंचोली और कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ये तीनों एक ईसाई प्रार्थना सभा में मौजूद है। वहीं, सुनील और आदित्य को पादरी से बातचीत करते देखा जा सकता है।
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। उनकी कहना है कि चंकी, आदित्य और सुनील ने क्रिश्चियन धर्म पर अपना लिया है। वीडियो की शुरुआत चंकी पांडते कहते हैं, ‘मैं तो सबको बोलता हूं, मेरी तो निकल पड़ी भाई, मेरा इतना गुड लक हो गया, जबसे मेरे सर पे आपने हाथ रखा है, मुझे आशीर्वाद दिया।’ इस पर चर्च के पादरी ने कहा, ‘धन्यवाद, जीसस।’
अनन्या पांडे के बारे में क्या बोले पादरी?
एक्ट्रेस अनन्या पांडे के बारे में पादरी कहते हैं, ‘आने वाले समय में 60 करोड़ रुपए का कोई फंड परमेश्वर, कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट उसके नाम कर रहा है, यीशु के नाम।’
आदित्य पंचोली ने भी बेटे के बारे में पूछा
पादरी ने कहा, ‘ये भविष्यवाणी चंकी पांडे जी याद रखना। आपने परमेश्वर को महिमा दी है और ऐसा एक प्लान आप करेंगे और कर रहें होंगे। आने वाले समय में परमेश्वर के लिए।’ उनके इतना बोलते ही, आदित्य पंचोली ने अपने बेटे सूरज पंचोली के बारे में पूछा, ‘सर, मेरा भी बेटा है, वो भी एक्टर है, उसका नाम है सूरज पंचोली उसको भी आशीर्वाद दीजिए प्लीज।’
वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं क्या इन तीनों ने ईसाई धर्म अपना लिया? या किसी प्रकार का प्रचार या हथकंडा है या उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है? एक यूजर ने लिखा, “चंकी पांडे पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके लिए कुछ भी नया नहीं है।’





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप