
मानसी शर्मा /- अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटते ही इस्तीफे का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने 17अगस्त को इस्तीफा भी दे दिया था। अब उनके उत्तराधिकारी आतिशी होंगी। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी है।
आप नेता राघव चड्डा ने केंद्र सरकार से अरविंद केजरीवाल के लिए आवास की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिना देरी किए उनको केजरीवाल को सरकारी आवास देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के तहत राष्ट्रीय पार्टी को दो साधन दिए जाते हैं। पहला राष्ट्रीय कार्यालय और दूसरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी आवास। इसलिए हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास मिले।
गाजियाबाद में रहते थे केजरीवाल
मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे। वो उनका निजी आवास है। मुख्यमंत्री के तौर वो मध्य दिल्ली के तिलक लेन घर में रहे। फरवरी 2015के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वो सिविल लाइंस में रहने लगे। उनका ये आवास सिविल लाइन इलाके में 6फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए।
सीएम बनने पहले आतिशी का बड़ा बयान
आतिशी ने अपने नाम का ऐलान होने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आगामी चुनाव तक ही सीएम रहूंगीं। जब दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो केजरीवाल ही सीएम बनेंगे। साथ ही आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला ‘ दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड्यंत्र से दूर रखना। दूसरा केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन