उत्तर प्रदेश/अनीशा चौहान/- उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग और मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। वहीं, मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, “मैं हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत करता हूं। सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की है।

सीएम योगी ने कहा कि किसी श्रद्धालु को कष्ट ना हो, सुरक्षा से जुड़ा हुआ कोई मुद्दा ना बने, यातायात की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जहां पुख्ता व्यवस्था की गई है, वहीं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पंड़ाल लगाकर उनके स्वागत के लिए व्यवस्था की गई है। यह उनकी श्रद्धा को सम्मान देने का प्रयास है। हमें ध्यान में रखना होगा कि जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, उसको भंग करने के लिए कुछ तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं।
बेनकाब करें देश विरोधी, तुरंत दें सूचना: सीएम योगी
मुख्यमंत्री सीएम योगी ने शरारती तत्वों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जाए। यह हर कांवड़ संघ का दायित्व बनता है कि वे किसी भी ऐसे तत्व को, जो भगवान शिव की इस पावन यात्रा को बदनाम करने का प्रयास करके, उपद्रवी के बेस में छिपे हुए हैं, उन्हें बेनकाब करें और प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दें।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार