कश्मीर में टारगेट किलिंग पर विपक्ष ने भाजपा को घेरा, राहुल ने गांधी ने कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर विपक्ष ने भाजपा को घेरा, राहुल ने गांधी ने कसा तंज

-ओवैसी ने दिलाई 1989 की याद, कहा भाजपा कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में फेल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कश्मीर घाटी में लगातर बढ़ रही हैं टारगेट किलिंग की घटनाओं पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को निशाने पर ले लिया है। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ जहां टारगेट किलिंग की वजह से कश्मीरी पंडितों और प्रवासी लोगों में खौफ पैदा हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार विपक्ष उन्हे सुरक्षा देने में पूरी तरह से फेल रही है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीर के ऐसे हालात के लिए केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों ने कश्मीर में 1989 की याद दिलाई है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले में केंद्र सरकार को घेरा है।
               दरअसल, अपने एक ट्वीट में असदुद्दीन ओवैसी ने पलायन के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मोदी सरकार इतिहास से सबक नहीं ले रही है। सरकार 1989 की तरह ही गलती कर रही है। 1989 में भी राजनीतिक आउटलेट बंद कर दिया गया था, और घाटी के राजनेताओं को बोलने की अनुमति नहीं थी। वे वही गलती कर रहे हैं।
               उन्होंने यह भी कहा कि 1987 के चुनावों में धांधली हुई थी और इसका परिणाम 1989 में देखा गया था। वे कश्मीरी पंडितों को चुनावी मुद्दों के रूप में देखते हैं न कि इंसानों के रूप में। वे स्थानीय राजनेताओं को बोलने नहीं देते। ऐसी चीजें आतंकवाद को रास्ता दे रही हैं। इसकी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर है, मैं इसकी निंदा करता हूं।
                  इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।
                 बता दें कि घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातर बढ़ रही हैं। कुलगाम में गुरुवार को एक बैंक की शाखा में घुसकर आतंकियों ने मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी। बीते तीन दिनों में किसी हिंदू की यह दूसरी हत्या थी। इससे पहले मंगलवार को स्कूल टीचर रजनी बाला का मर्डर आतंकियों ने कर दिया था। यही नहीं राहुल भट्ट की हत्या भी आतंकियों ने तहसील परिसर में ही घुसकर की थी। इन घटनाओं ने कश्मीरी पंडितों और प्रवासी लोगों में खौफ पैदा कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox