ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर देंगे बड़ा संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर देंगे बड़ा संदेश

अनीशा चौहान/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार हो रहा है, जिस कारण यह कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और इस ऑपरेशन की रणनीतिक सफलता पर विशेष रूप से प्रकाश डाल सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं जैसे ‘आकाश सैम’ और ‘काउंटर-ड्रोन तकनीक’ की ताकत को भी रेखांकित कर सकते हैं, जिन्होंने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। साथ ही, वे यह संदेश भी दे सकते हैं कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश
11 मई को नई दिल्ली में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की जानकारी साझा की। इस दौरान एयर मार्शल एके भारती ने स्पष्ट कहा कि भारत की कार्रवाई केवल आतंकवाद के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का समर्थन कर अपनी मंशा जाहिर कर दी। इसलिए जवाब देना आवश्यक था।

संबित पात्रा ने सराहा निर्णायक नेतृत्व
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 10 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत की ओर से करारा जवाब मिलने की उम्मीद थी, मगर यह नहीं सोचा था कि यह जवाब इतना विनाशकारी होगा। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाकर पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को पूरी तरह खत्म कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी। इस अभियान में पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान ने बौखलाहट में सीमा पर गोलीबारी और ड्रोन हमलों का सहारा लिया। इसके बावजूद, भारत ने सधे हुए तरीके से स्थिति को संभाला और 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी।

अब पूरे देश की निगाहें प्रधानमंत्री मोदी के आज रात के संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें वे देश को सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ नीति और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox