पाकिस्तान की सेना आतंकियों के साथ खड़ी हुई’- डीजी ऑपरेशंस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान की सेना आतंकियों के साथ खड़ी हुई’- डीजी ऑपरेशंस

-तुर्किए ड्रोन्स व चीन के हथियारों के फेल होने व ऑपरेशन सिंदूर के जारी रहने के दिए संकेत

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम होने के बाद आज एक बार फिर दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बैठक होनी है। इससे पहले तीनों सेनाओं के डीजीएमओ की प्रेस ब्रीफिंग हुई, जिसमें पाकिस्तान के साथ संघर्ष से जुड़ी अहम जानकारी देशवासियों के साथ साझा की गई। पीएम मोदी ने आज भी तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है। इस बैठक में भारत की तरफ से डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान की तरफ से उनके डीजीएमओ शामिल होंगे। डीजीएमओ के बीच यह दूसरी बैठक हो रही है।

लाइव अपडेट :
03:01 दोपहर, 12 मई 2025 :
’तुर्किए ड्रोन्स का क्या हाल किया, ये पूरी दुनिया ने देखा’
एयर मार्शल एके भारती ने एक सवाल के जवाब में कहा कि तुर्किए ड्रोन्स हो या किसी भी देश के ड्रोन्स हमारे एयर डिफेंस के सामने बेबस नजर आए और उनका मलबा सभी लोगों ने देखा है कि हमने उनका क्या हश्र किया है। प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता और जोशीले गीतों से शुरुआत करने को लेकर पूछे गए सवाल पर एयर मार्शल एके भारती ने रामचरित मानस की कुछ पंक्तियों का जिक्र किया और कहा कि बस इतना ही कहूंगा कि भय बिन होए न प्रीति।

02:57 दोपहर, 12 मई 2025 :
’हमारे नौसेना फ्लीट को कोई चुनौती पेश नहीं कर सका’
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि नौसेना की फ्लीट ने संयुक्त सैन्य अभियान के तहत काम किया। हमारे एयरक्राफ्ट्स ने लगातार हालात पर निगरानी रखी। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के जहाज को कई सौ किलोमीटर पास आने का मौका नहीं दिया गया। हमारे ताकतवर कैरियर बैटल ग्रुप के चलते पाकिस्तान भारत की नौसैन्य क्षमता को कोई चुनौती पेश नहीं कर सका। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि ’हमारे सभी सैन्य बेस और एयर फील्ड पूरी तरह से सुरक्षित हैं और भविष्य में किसी भी ऑपरेशन को संचालित करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।’

02:51 दोपहर, 12 मई 2025 :
’पाकिस्तान के नापाक इरादों का विनाश किया’
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि ’जब जब पाकिस्तान ने हमारे एयर फील्ड में लगातार हमले किए, वो हमारे मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने असफल हो गए। हमारा एयर डिफेंस इतना मजबूत था कि पाकिस्तान के पास कोई मौका नहीं था। जो दुर्दशा कल आपने पाकिस्तानी एयरफील्ड की देखी। वहीं हमारी सभी एयरफील्ड सही हैं। हम अपनी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की भी तारीफ करना चाहता हूं। इन्होंने बहुत बहादुरी से हमारा साथ दिया। उनके काउंटर अलार्म सिस्टम भी हमारे एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा थे, जिन्होंने पाकिस्तान के नापाक इरादों का विनाश किया।’

02:44 दोपहर, 12 मई 2025 :
हमारे पुराने हथियारों ने भी युद्ध में कमाल का काम किया और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। आकाश सिस्टम से हमने पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन्स को तबाह किया। एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि हमने पाकिस्तान की पीएल-15 मिसाइल और चीनी ड्रोन्स को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। लेजर गन से पाकिस्तानी ड्रोन्स को निशाना बनाया गया।

02:38 दोपहर, 12 मई 2025 :
’पाकिस्तान की सेना आतंकियों के साथ खड़ी हुई’
डीजी एयर ऑपरेशंस एके भारती ने बताया कि कल हमने ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई संयुक्त सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी। हमने ये भी बताया कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के साथ है न कि पाकिस्तानी सेना के साथ, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों के साथ खड़े होना उचित समझा और उनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई बना लिया। ऐसे में उनका जो भी नुकसान हुआ, उसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं।

01:21 दोपहर, 12 मई 2025 :
डीजीएमओ स्तर की बैठक का समय बदला
भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली डीजीएमओ स्तर की बैठक का समय बदल गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, अब यह बैठक शाम में होगी। पहले यह दोपहर 12 बजे होनी थी।

12:39 दोपहर, 12 मई 2025 :
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर क्या बोले विशेषज्ञ
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर पूर्व राजनयिक केपी फैबियन का कहना है कि, ’एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों ने सामान्य जीवन की वापसी के रूप में संघर्ष विराम का स्वागत किया है, हालांकि कई विशेषज्ञों और नागरिकों को लगा कि पाकिस्तान को और अधिक दंडित किया जाना चाहिए था। कुछ लोगों का मानना है कि पाकिस्तान ने परमाणु धमकी का इस्तेमाल अमेरिकी हस्तक्षेप को मजबूर करने के लिए किया, जिसके कारण युद्ध विराम हुआ। शुरुआती उल्लंघनों के बावजूद युद्ध विराम काफी हद तक कायम है। यह एक लंबी और कठिन राह पर एक सकारात्मक लेकिन छोटा कदम है। मेरा मानना है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत जरूरी है – चाहे कूटनीतिक या तीसरे चैनल के माध्यम से। बातचीत शुरू होने से पहले आतंकवाद को खत्म करने की मांग करना अवास्तविक है, क्योंकि बिना बातचीत के शांति स्थापित करना असंभव है। पाकिस्तान को भारत को गोपनीय रूप से आश्वस्त करना चाहिए कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने देगा। भारत को इसका स्वागत करना चाहिए, लेकिन आतंकी ढांचे को खत्म करने, गुमराह युवाओं का पुनर्वास करने और जिम्मेदार लोगों को हिरासत में लेने की मांग भी की जानी चाहिए।’

12:15 दोपहर, 12 मई 2025 :
सेना प्रमुखों के साथ पीएम मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ पीएम आवास पर बैठक की। इस बैठक में मौजूदा हालात पर चर्चा की गई।

12:12 दोपहर, 12 मई 2025 :
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद खोले गए 32 हवाई अड्डे
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद देश के 32 हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं। सरकार ने पहले 15 मई तक इन्हें बंद रखने का फैसला किया था, अब सरकार ने नोटिस जारी कर इन हवाई अड्डों को तय समय से पहले ही खोलने का फैसला किया है।



11:16 सुबह, 12 मई 2025 :
’ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई’
ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व को दिखाया कि भारत क्या कर सकता है। भारत सीमा पार जाकर भी भारत किसी भी ठिकाने पर सटीकता से हमला कर सकता है। संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकाने, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकवादी, 50 से ज्यादा सैनिक और अपनी इज्जत खोई है।

11:12 सुबह, 12 मई 2025 :
पाकिस्तान पर सैन्य के साथ ही असैन्य हमला भी
संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का सैन्य के साथ ही असैन्य पहलू भी है, जिसके तहत सिंधु जल समझौता स्थगित किया गया और पाकिस्तान के साथ सभी व्यापार भी बंद कर दिया गया। पाकिस्तान का बड़ा कृषि क्षेत्र सिंधु नदी के पानी पर निर्भर है। ऐसे में भारत के सख्त कदम से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर होगा। संबित पात्रा ने कहा कि भारत ने कूटनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया गया और किसी भी देश ने पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया।

11:08 सुबह, 12 मई 2025 :
’सशस्त्र बलों के अदम्य साहस पर गर्व’
भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। भारत ने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों का खात्मा कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। संबित पात्रा ने पीएम मोदी ने कहा था कि हम आतंक को मिट्टा मिला देंगे और घर में घुसकर मारेंगे। 6-7 मई की मध्य रात्रि भारत ने ऐसा ही किया। पाकिस्तान को पहले से पता था कि पूर्व की तरह इस बार भी स्ट्राइक होगी, लेकिन सबकुछ जानते हुए भी एक्शन की तारीख का पता नहीं लगा सका।

10:27 सुबह, 12 मई 2025 :
दोपहर ढाई बजे तीनों सेनाओं के डीजीएमओ मीडिया को ब्रीफ करेंगे। उससे पहले दोपहर 12 बजे भारत पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच बैठक होगी, जिसकी जानकारी ब्रीफिंग में दी जा सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox