एशिया कप हॉकी पर संकट: पाकिस्तान ने भारत आने से किया इनकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया कप हॉकी पर संकट: पाकिस्तान ने भारत आने से किया इनकार

अनीशा चौहान/- अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसकी वजह बनी है पाकिस्तानी हॉकी टीम का टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मौजूदा हालात में उनकी टीम भारत यात्रा नहीं कर सकती।

यह टूर्नामेंट ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों के लिए क्वालिफाइंग राउंड माना जाता है, ऐसे में पाकिस्तान का यह कदम खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

सुरक्षा चिंताओं का हवाला

PHF प्रमुख तारीक बुगती ने पत्र में भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा माहौल उनकी टीम के लिए जोखिम भरा हो सकता है, जिस कारण खिलाड़ी भारत आने से हिचक रहे हैं।

बुगती ने FIH और AHF से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे पाकिस्तान की टीम को भारत में पूर्ण सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब टूर्नामेंट के भविष्य और पाकिस्तान के मुकाबलों पर निर्णय लेना अंतरराष्ट्रीय संघों के हाथ में है।

हालांकि, पाकिस्तान सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भारत की सफल मेजबानी और पाकिस्तान की दलील पर सवाल

तारीक बुगती का यह बयान कई खेल विशेषज्ञों को अतिशयोक्तिपूर्ण लग रहा है। भारत ने हाल के वर्षों में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023, G20 समिट, और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं की सफल मेजबानी की है, जिनमें कई देशों की टीमें हिस्सा ले चुकी हैं।

2023 वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी प्रकार की सुरक्षा आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आई, हालांकि उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान हॉकी महासंघ अपने रुख पर अडिग रहता है, या फिर अंतरराष्ट्रीय दबाव में अपना फैसला बदलता है। फिलहाल, टूर्नामेंट पर अनिश्चितता का साया बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox