एलजी ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ दिये सीबीआई जांच के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलजी ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ दिये सीबीआई जांच के आदेश

-आप ने कहा डर गई भाजपा, दिल्ली में नही होने दे रही काम

नई दिल्ली/- दिल्ली में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच अनबन कोई नई नही है। दिल्ली में उप-राज्यपाल जरूर बदल रहे है लेकिन अनबन वही पुरानी है। दिल्ली में एक बार फिर एलजी व सीएम आमने सामने खड़े हैं। शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
             केजरीवाल सरकार पर नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी करते हुए शराब की दुकानों के टेंडर दिए गए। एलजी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसी महीने की शुरुआत में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल सरकार पर जीएनसीटीडी एक्ट 1991, व्यापार लेनदेन नियम 1993, दिल्ली आबकारी नीति 2009 और दिल्ली आबकारी नियम 2010 के उल्लंघन का आरोप है।
              एलजी के आदेश पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि 2016 की स्थिति वापस आ जाएगी, हमें रोकने के लिए सीबीआई द्वारा पूछताछ, आयकर, ईडी का सहारा लिया जाएगा। वे हमारे काम में बाधा डालने के लिए सभी तरह की कोशिश कर रहे हैं। वे हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीछे पड़े हुए हैं।
              इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया था। एलजी ने कहा था कि सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा की जाएगी, उनमें शहरी शासन के विभिन्न पहलू शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार के अलावा एनडीएमसी, एमसीडी और डीडीए सहित विभिन्न नागरिक निकायों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। एलजी ने अपने नोट में कहा, ’सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर जीएनसीटीडी का विशेष अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के सम्मेलन में भाग लेना उचित नहीं है।
              इस आदेश के बाद एक बजे के करीब केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। ये दिल्ली के अंदर हो रहे शानदार कामों को रोकना चाहते हैं। सिंगापुर की सरकार पूरी दुनिया के सामने मुझे बुलाकर यह कह रहे हैं कि पूरी दुनिया को बताइए कि दिल्ली में क्या काम हो रहे हैं। इससे बड़े गर्व की क्या बात हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox