एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा ने की चुनाव समिति की घोषणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा ने की चुनाव समिति की घोषणा

-अब 22 सदस्यीय समिति तय करेगी भाजपा उम्मीदवारों के नाम -सीएम केजरीवाल आज लॉन्च करेंगे ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’

नई दिल्ली/- दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा, आप व कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। जिसे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा की दिल्ली नगर निगम चुनाव समिति पर मुहर लगा दी है। अब भाजपा की 22 सदस्यीय समिति दिल्ली में एमसीडी उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करेगी।
              इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित 22 नेताओं और पदाधिकारी रखे गए हैं। इस समिति की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दी गई है। सदस्यों में मीनाक्षी लेखी, दुष्यंत गौतम, सिद्धार्थन, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजय गोयल, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हंसराज हंस, पवन शर्मा, आशीष सूद, कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह और योगिता सिंह शामिल हैं।
            केंद्रीय नेतृत्व इसी सूची में से एक नाम पर मुहर लगाएगा
वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय नेता बैजयंत जय पांडा और डॉ. अल्का गुर्जर को शामिल किया गया है। यह समिति उम्मीदवारों की फाइनल सूची तैयार करेगी। इसमें तीन चयनित उम्मीदवार होंगे। केंद्रीय नेतृत्व इसी सूची में से एक नाम पर मुहर लगाएगा। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे से भी प्रदेश सूची के साथ मिलान किया जाएगा।          
            वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एमसीडी चुनाव को लेकर ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमं⅘fत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोग मांग कर रहे हैं कि एमसीडी में अब ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो भाजपा के भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर निगम में अच्छी व्यवस्था दें।

भाजपा ने जारी किया पहला वचन पत्र,
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने आगामी निगम चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली बीजेपी ने अपने पहले वचन पत्र में पहला वचन दिल्ली की सभी झुग्गिवसियों को फ्लैट्स दिए जाने का है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox