महाठग सुकेश ने उपराज्यपाल से जेल बदलने की मांग की, कहा दिल्ली में उसकी जान को खतरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाठग सुकेश ने उपराज्यपाल से जेल बदलने की मांग की, कहा दिल्ली में उसकी जान को खतरा

-महाठग सुकेश केजरीवाल के लिए बन गया क्लेश, गोवा-पंजाब चुनाव पर बड़ा दावा

नई दिल्ली/- दिल्ली की जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा क्लेश बन गया है। दिल्ली से गुजरात तक चुनावी माहौल के बीच महाठग ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं, जिसने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बड़ा हथियार दे दिया है। महाठग ने सोमवार को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को चौथा लेटर लिखा और कई बड़े आरोप लगाते हुए केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की। वहीं महाठग ने उपराज्यपाल से उन्हे दिल्ली की जेल बदलने की भी मांग की है उसका कहना है कि दिल्ली की जेल में उसकी जान को खतरा है।
           बता दें कि केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ महाठग सुकेश ने कई सनसनीखेज दावें किये हैं। जिसके बाद से आप की सरकार हिली हुई हैं और चुनावी दौर में भाजपा व कांग्रेस को केजरीवाल के खिलाफ बड़ा मुद्दा भी मिल गया है। जिसके आधार पर सुकेश ने अपनी जान को खतरा बताया है और उपराज्यपाल से जेल बदलने की मांग की है।
           इस लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि आप ने पंजाब और गोवा चुनाव के लिए उससे पैसे मांगे और उसने दिए भी। आप की ओर से आरोपों को झूठा बताए जाने पर पलटवार करते हुए सुकेस ने पूछा कि यदि वह गलत बोल रहा है तो अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन की ओर से केस वापस लेने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है।
           सुकेश ने कहा है कि उसे मीडिया के सामने आने को मजबूर किया जा रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी जवाब देने की बजाय वाकयुद्ध में जुटी है। सुकेश ने खत में लिखा, मैं यह बयान इसलिए दे रहा हूं क्यों कि आप मुझसे लड़ने की कोशिश कर रही है और एलजी से की गई मेरी शिकायतों पर सच कहने की बजाय जुबानी जंग लड़ रही है।
             सुकेश ने लेटर में आगे लिखा, केजरीवाल जी आप और आपके सहयोगी कह रहे हैं यह जानबूझकर चुनाव के दौरान किया जा रहा है, यह पहले क्यों नहीं किया गया जब ईडी और सीबीआई ने मुझसे पूछताछ की? और मैंने इसका पहले खुलासा क्यों नहीं किया? मैं इसका जवाब दूंगा। मैं आपको बता दूं कि मैं चुप रहा और हर चीज को नजरअंदाज किया, लेकिन आपकी धमकियों और जेल प्रशासन के लगातार दबाव, मिस्टर जैन की ओर से पंजाब और गोवा चुनाव के दौरान पैसा मांगा गया, बेशर्मी से तब भी जब इस साल मैं जांच का सामना कर रहा था, क्योंकि अब यह बहुत अधिक हो गया है और मुझे यह सब सहने की आवश्यकता नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox