एक महीने में पांच और हवाई अड्डों का किया जाएगा उद्घाट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक महीने में पांच और हवाई अड्डों का किया जाएगा उद्घाट

मानसी शर्मा / – नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक महीने में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए ऑनलाइन आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही।

सिंधिया ने क्या कहा?
सिंधिया ने कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। रनवे का विस्तार किया जाएगा जिससे बड़े विमान उतर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो सकेंगी। सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी। अयोध्या हवाई अड्डे के बारे में सिंधिया ने कहा कि दूसरे चरण का विस्तार जल्द ही शुरू होगा और शहर को और अधिक उड़ानें मिलेंगी।

22 जनवरी को होगी प्राण-प्रतिष्ठा
अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे का हो चुका है उद्घाटन
अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox