कोहली हुए बाहर, अंतिम-11 टीम मैनेजमेंट के लिए बना सिरदर्द, जानें किसको मिलेगा मौका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोहली हुए बाहर, अंतिम-11 टीम मैनेजमेंट के लिए बना सिरदर्द, जानें किसको मिलेगा मौका

मानसी शर्मा / – भारत और अफगानिस्तान के बीचतीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। लंबे समय बाद रोहित शर्मा टी-20 में टीम कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं पहले मुकाबले में विराट कोहली अपने निजी कारणों की वजह से नहीं खेलेंगे।

रोहित और कोहली की वापसी के बाद हर किसी की निगाहें अब टीम इंडिया के प्लेइंग-11 पर होगी। साथ ही उनकी वह वापसी के बाद टीम किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ये देखने वाली बात होगी।हालिक, विराट कोहली मौजूद नहीं रहेंगे। जिसकी वजह से टीम मैनेजमेंट को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अंतिम ग्यारह अभी कोच और मैनेजमेंट के लिए सिरसर्द बना हुआ है।

रोहित और यशस्वी होंगे सलामी बल्लेबाज

सालमी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा टीम के लिए बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। लेकिन उनका साथ देने के लिए दो नामों पर चर्चा हो रही है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल। लेकिन कोच राहुल द्रविड ने पहले ही बता दिया है कि फिलहाल टीम रोहित और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही मैदान में उतरेंगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों बल्लेबाजों की वजह से राइट और लेफ्ट हैंड बैटिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है। जोकि टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही जायसवाल के अबतक के प्रदर्शन पर कोच राहुल द्रविड़ ने खुशी जाहिर की है।

अक्षर और कुलदीप को मिलेगी जगह

बल्लेबाजी के बाद तेज गेंदबाजी के लिए टीम के पास सिर्फ तीन तेज गेंदबाज उपलब्ध है। आवेश खान, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार इन तीनों गेंदबाजों को मौका दिया जाएगा। वहीं टीम में स्पिनरों के लिए सिर्फ 2 ही जगह खाली है। उस जगह के लिए 4 चार गेंदबाज अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिसमें सिर्फ दो ही खिलाडियों का जगह मिल सकती है। जिसमें अक्षऱ पटेल की जगह पक्की मानी जा रही है। क्योंकि वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते है। दूसरे गेंदबाजी के रुप में कुलदीप यादव को जगह दी जा सकती है। क्योंकि उन्होंने विश्वकप कप साउथ अफ्रीका में शानदार गेंदबाजी की है।

संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox