एक पेड़ मां के नाम पर अभियान शुरू: मोनिका गोयल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक पेड़ मां के नाम पर अभियान शुरू: मोनिका गोयल

- दिल्ली देहात गांव ग्रामीण एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक करें: पंचायत संघ

नई दिल्ली/- प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम के आह्वान पर पेड़ लगाने का कार्यक्रम मियांवाली पश्चिम विहार में शुरू किया गया। इस मौके पर मोनिका गोयल पार्षद गुरु हरकिशन नगर, दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व आस एक विश्वास संस्था की पदाधिकारियो ने एक पेड़ मां के नाम लगाया।पंचायत प्रमुख थान सिंह यादव ने प्रधानमंत्री के आवाहन को दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों किसानों तक पहुंचाने का आगाज किया। और एक पेड़ मां के नाम गंभीरता से लगाए ओर प्रधानमंत्री जी के आवाहन को सार्थक करें। ताकि दिल्ली आग की भट्टी ना बने। और पानी की कमी, प्रदूषण व दिल्ली गैस चैंबर बनने से बचाई जा सके।

आस एक विश्वास की अध्यक्ष मोनिका गोयल पार्षद वार्ड 48 ने प्रधानमंत्री के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं अपने वार्ड में इस कार्यक्रम को जारी रखूंगी। वहीं दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग रोहिणी जोन ने डेंगू मलेरिया से बचने व मच्छरों को भगाने के अभियान के तहत वार्ड 48 गुरु हरकिशन नगर में जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर मोनिका गोयल पार्षद व पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर डॉक्टर हरलीन कौर रोहिणी जोन ने मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि मच्छरों से कैसे बचा जा सकता है। आसपास मच्छरों को ना पनपने दें। ये मच्छर स्वच्छ पानी में पैदा होते हैं। मोनिका गोयल पार्षद ओर थानसिंह यादव ने कहा कि हम स्वयं जागरूक रहेंगे। तो सभी प्रकार की बीमारियां जो समय-समय पर ऋतु परिवर्तन होने पर होती है। उनसे बचा जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox