भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, 10 विकेट से खिताब किया अपने नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, 10 विकेट से खिताब किया अपने नाम

-भारत की पहली महिला खिलाड़ी बतौर कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर ने जीते लगातार टेस्ट क्रिकेट मैच

क्रिकेट/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट में पुरुषों के साथ-साथ महिला क्रिकेट टीम का भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर खिताब जीता, वहीं दूसरी तरफ महिला टीम ने घरेलू मैदान पर अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलकर 10 विकेट से खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इससे पहले अफ्रीका को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था, जबकि टेस्ट में भी ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला था। इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान वो उपलब्धि हासिल कर ली है जो महिला टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले कोई भी कप्तान नहीं कर पाई थी।

हरमनप्रीत कौर बतौर कप्तान शुरुआती 3 टेस्ट जीतने वाली पहली खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पिछले साल घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जिसमें टीम ने जीत हासिल की और फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी हराया। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट जीतने के साथ ही हरमनप्रीत कौर महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली कप्तान बन गई हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 3 मैच जीते हैं।

साथ ही हरमनप्रीत ने भारतीय महिला टीम की दिग्गज पूर्व खिलाड़ी मिताली राज के कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। जहां हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया ने खेले गए सभी तीन मैच जीते, वहीं मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने 8 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 3 में जीत हासिल की।

महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक मैच में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन

चेन्नई के मैदान पर खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जहां अपनी पहली और दूसरी पारी में 603 और 37 रन बनाए, वहीं अफ्रीकी महिला टीम ने अपनी दोनों पारियों में 266 और 373 रन बनाए। इसके साथ ही इस टेस्ट मैच में कुल 1279 रन बने, जो महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर आ गई है। इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले साल नॉटिंघम मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच है जिसमें कुल 1373 रन बने थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox