उत्तराखंड पंचायत चुनाव : पहले चरण में 68% मतदान, महिलाओं ने दिखाया लोकतंत्र में भरोसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : पहले चरण में 68% मतदान, महिलाओं ने दिखाया लोकतंत्र में भरोसा

उत्तराखंड/चुनाव/अनीशा चौहान/-   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को शांतिपूर्ण, सफल और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। राज्य के 49 विकास खंडों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मतदान संपन्न हुआ।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार कुल 68% मतदान दर्ज किया गया। इसमें 63% पुरुष और 73% महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में लोगों का उत्साह देखने लायक था। मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों को निर्वाचन आयोग द्वारा सराहना दी गई है।

इस चरण में कुल 17,829 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला वार मतदान प्रतिशत (लगभग):

उत्तरकाशी : 82.00%
देहरादून : 78.49%
ऊधमसिंह नगर : 81.27%
नैनीताल : 70.43%
चंपावत : 65.59%
पिथौरागढ़ : 64.00%
बागेश्वर : 63.11%
चमोली : 62.17%
टिहरी गढ़वाल : 59.71%
पौड़ी गढ़वाल : 59.50%
रुद्रप्रयाग : 57.31%
अल्मोड़ा : 59.11%

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि आगे के चरणों की तैयारी जोरों पर है और सभी जिलों में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox