
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – गर्मियों के मौसम में अक्सर मन कुछ ठंडा पीने का करता है, वैसे तो कई रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बाजारों में मिल जाती है जिसे पीकर आप ताजगी का एहसास करते हैं लेकिन घर पर बनाए गए जलजीरा पानी का अपना अलग ही मजा है। पुदीना, काला नमक और जीरा डालकर तैयार किया गया जलजीरा पानी काफी टेस्टी होता है। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं टेस्टी जलजीरा पानी बनाने के बारे में।
सामग्री
1 नींबू का रस
एक चौथाई चम्मच भुना हुआ साबुत जीरा
100 ग्राम इमली का पल्प
10 -15 पुदीना की पत्तियां
थोड़ा कद्दूकस किया हुआ गुड़
स्वादानुसार काला नमक
आधा चम्मच गरम मसाला
1 लीटर पानी
एक चुटकी लाल कश्मीरी मिर्च
आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
आधा चम्मच जीरा पाउडर
बनाने की विधि
सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें, इसके बाद इन सामग्रियों को ठंडे पानी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका टेस्टी जलजीरा पानी तैयार है, आप इसे गिलास में डालकर सर्व करें।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी