अगर आपके आंखों पर है मोटा चश्मा तो भुट्टा खाने से आपको होंगे यह लाभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर आपके आंखों पर है मोटा चश्मा तो भुट्टा खाने से आपको होंगे यह लाभ

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – भुट्टा  तो आप लोगों ने कई बार खाया होगा, लेकिन बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना अलग ही एक मजा है। बारिश के मौसम में भुट्टा  खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। इस लेख में आज जानेंगे भुट्टा खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में।

आंखों के लिए फायदेमंद

भुट्टे में जेक्सैन्थिन और कैरोटीनॉयड ल्यूटिन जैसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये ऑप्टिक टिश्यू से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं, इसके अलावा ये आंखों के नाजुक हिस्सों को नुकसान से बचाते हैं। ये उम्र के साथ होने वाली बीमारियों जैसे कि ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से भी बचाव करते हैं।

ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल

भुट्टे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं, इसमें मौजूद फाइटेट्स, टैनिन, पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं जिसकी वजह से हाई ब्लड शुगर कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों में ये बहुत फायदेमंद है। कैलोरी में कम और फाइबर ज्यादा होने की वजह से ये वेट लॉस में भी बहुत कारगर है।

पोषक तत्व और विटामिन से भरपूर

भुट्टे और पॉपकॉर्न में भरपूर मात्रा में फास्फोरस, मैंगनीज और जिंक पाया जाता है, वहीं स्वीट कॉर्न में विटामिन B5 और B9 पाया जाता है जो शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox