अगर छाछ पीकर आप ऊब चुके हैं तो जानिए छाछ से बनी यह बेहतरीन ड्रिंक्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर छाछ पीकर आप ऊब चुके हैं तो जानिए छाछ से बनी यह बेहतरीन ड्रिंक्स

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है, ऐसे में मन ठंडी-ठंडी चीजों को खाने और पीने का करता है। गर्मियों में ठंडे ड्रिंक्स पीने का अपना ही मजा है। गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन करने से एक अलग ही ताजगी का एहसास होता है। अगर आप सादा छाछ पीकर ऊब चुके हैं, तो आज हम आपको छाछ की अलग-अलग रेसिपी के बारे में बताएंगे।

चॉकलेट से बनी छाछ                                           

चॉकलेट हर उम्र के लोगों को पसंद होती है लेकिन क्या आप जानते हैं ? छाछ में अगर चॉकलेट को मिला दिया जाए तो चॉकलेट से बनी छाछ पीकर आप तरोताजा हो जाएंगे। चॉकलेट छाछ बनाने के लिए आपको 1 चम्मच कोको पाउडर, 1 कप दही, 2 बड़े चम्मच चीनी और चॉकलेट सॉस लेने हैं। ब्लेंडर में सभी सामग्री डालकर अच्छे से स्मूद होने तक ब्लेंड करें। अगर आपको छाछ की मात्रा ज्यादा गाढी लग रही है तो इसमें आप आधा कप पानी डाल सकते हैं, इसके बाद एक गिलास में चॉकलेट गार्निश करें और तैयार मिश्रण के ऊपर डाल कर सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी छाछ

स्टॉबेरी छाछ बनाने के लिए आपको 1 कप स्टॉबेरी, 1 टेबल स्पून चिया सीड्स, 1 कप दही और 2 चम्मच चीनी लेनी है। सारी सामग्री को एकत्र कर ब्लेंडर में डालें और अच्छे से ब्लेंड करें और एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब तैयार मिश्रण को एक गिलास में डालें और ऊपर से स्टॉबेरी के कटे हुए पीस को गार्निश कर परोसे।

मैंगो छाछ

गर्मियों के मौसम में आम लगभग सभी के घर आते हैं लेकिन क्या आपको पता है छाछ और आम से मैंगो छाछ बनाई जा सकतीहै इसके लिए आपको ½ कप दही, 1 चम्मच चीनी, 1 आम और एक चुटकी इलाइची पाउडर लेना है इसके बाद आम के गूदे को निकालकर ब्लेंडर में डालकर सभी सामग्री सहित अच्छे से ब्लेंड करें। अब इस तैयार गाढे मिश्रण को एक गिलास में डालकर आम के कटे हुए टुकड़ो से सजाए और सर्व करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox