आरबीआई ने बैंकों से मांगा अदाणी समूह के कर्ज-निवेश का ब्यौरा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरबीआई ने बैंकों से मांगा अदाणी समूह के कर्ज-निवेश का ब्यौरा,

-हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आया आदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों से अदाणी समूह के कज्र-निवेश का ब्यौरा मांगा है। सरकार और बैंकिंग क्षेत्र के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्रीय बैंक ने विभिन्न घरेलू बैंकों से अदाणी समूह में उनके निवेश और ऋणों के बारे में जानकारी देने को कहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कदम वर्तमान में जारी अदाणी समूह के शेयरों में उठा-पटक के बाद लिया है। बीते दिन ही अदाणी  समूह ने अपना एफपीओ वापस ले लिया था। गुरुवार की सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
                माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक विभिन्न बैंकों से अदाणी समूह में उनकी ओर से दिए गए ऋण व निवेश की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अदाणी के शेयरों में ताजा उठा-पटक के माहौल के बीच बैंकों की वित्तीय स्थिति ठीक बनी रहे। बता दें कि अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अदाणी समूह ने अपना एफपीओ भी वापस लेने का फैसला भी कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox