आबूधाबी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के कारोबारी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आबूधाबी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के कारोबारी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/- पत्नी संग स्विट्जरलैंड घूमने निकले ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव के कारोबारी प्रवीण को अबू धाबी पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। 36 घंटे तक प्रवीण से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई। वीरवार को परिजन विदेश मंत्रालय मदद की गुहार लगाने पहुंचे तो उनको बताया गया कि उनके संज्ञान में जानकारी है और अबू धाबी में भारतीय दूतावास को इस संबंध में जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय ने परिजनों को बताया कि अबू धाबी पुलिस प्रवीण से पूछताछ कर रही है।


             ग्रेनो के हबीबपुर गांव निवासी प्रवीण अपनी पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड घूमने के लिए 11 अक्तूबर को रवाना हुए। अबू धाबी एयरपोर्ट से स्विट्जरलैंड के लिए उनको दूसरी फ्लाइट पकडऩी थी। इसी दौरान अबू धाबी पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया और उनकी पत्नी को वापस भारत भेज दिया। प्रवीण के परिवार के अतुल शर्मा ने बताया कि अबू धाबी पुलिस ने बताया कि प्रवीण की शक्ल एक अपराधी से मिलती है इसलिए उनको गिरफ्तार किया गया है। 36 घंटे तक प्रवीण से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पहले डीएम और फिर दिल्ली विदेश मंत्रालय मदद की गुहार लगाई। विदेश मंत्रालय से परिजनों को बताया गया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास को सूचना दी गई है। प्रवीण के गिरफ्तारी की जानाकरी उनके संज्ञान में है। अबू धाबी पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है। डीएम सुहास एलवाई ने बताया परिजनों की शिकायत पर दूतावास और ग्रह मंत्रालय लेटर भेजा गया है। लेटर का अभी कोई जवाब नहीं मिला है।

पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
प्रवीण की पत्नी ऊषा शर्मा को अबू धाबी से भारत के लिए डिपोर्ट कर दिया गया। उषा शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि उनके पति प्रवीण का किसी अपराधी से कोई लेना-देना नहीं है। प्रवीण के खिलाफ कहीं कोई आपराधिक मुकदमा भी नहीं चल रहा है। आबू धाबी पुलिस को गलतफहमी हुई है। उन्होंने भारत सरकार से अपने पति को सही सलामत घर लाने की गुहार लगाई है।

डीएम बोले- नहीं मिला कोई आपराधिक रिकॉर्ड
डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि आबू धाबी पुलिस को कोई गलतफहमी हुई है। यह गलत पहचान का मामला है। प्रवीण शर्मा का किसी आपराधिक घटना से कोई सरोकार नहीं है। उनके पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य तमाम दस्तावेजों की जांच यहां करवा ली गई है। अब यह सारी जानकारी आबू धाबी में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेजी गई है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही प्रवीण शर्मा को आबू धाबी से भारत वापस भेज दिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox