आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है- पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है- पीएम मोदी

-वाराणसी लोकसभा से तीसरी बार किया नामांकन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले सोमवार को गंगा नदी के प्रति अपने विशेष लगाव को प्रकट करते हुए कहा, ’’आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है’’।

          मोदी ने सोमवार को काशी में लंका से काशी विश्वनाथ धाम तक करीब छह किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट कर कहा, “बाबा विश्वनाथ की नगरी की देवतुल्य जनता-जनार्दन का नमन और वंदन! आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है।”

         उन्होंने कहा, “रोड शो में आप सबसे जो अपनत्व और आशीर्वाद मिला है, वो अकल्पनीय और अतुलनीय है। मैं अभिभूत और भावविभोर हूं!” प्रधानमंत्री ने इसी संदेश में 2014 के अपने एक बयान की याद दिलाते हुए कहा, “आपके स्नेह की छांव में 10 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।”
         मोदी ने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस और इंडी गंठबंधन के दौर में अध्यात्म और आस्था की यह नगरी हमेशा उपेक्षा की शिकार रही थी, लेकिन हम दिव्य-भव्य काशी के संकल्प को लेकर रात-दिन काम कर रहे हैं।” उन्होंने भविष्य की उम्मीद जगाते हुए कहा, “मेरे हृदय में बसे अपने इस संसदीय क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल में मुझे और भी बहुत कुछ करना है।”

          मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “जनता-जनार्दन का सेवक होने के नाते मेरा यही प्रयास रहा है कि काशीवासियों का जीवन और आसान हो।” प्रधानमंत्री ने कहा, “ मुझे विश्वास है कि विकसित उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विकसित वाराणसी अपना अमूल्य योगदान देगी। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मैं भी उनकी काशी की सेवा में सदैव समर्पित रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ!” मोदी मंगलवार को गंगा स्नान के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox