आईटीएलएच वित्तीय वर्ष 22 में 100 से अधिक कर्मचारियों की करेगी भर्ती, टीम में 10 गुना विकास का अनुमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईटीएलएच वित्तीय वर्ष 22 में 100 से अधिक कर्मचारियों की करेगी भर्ती, टीम में 10 गुना विकास का अनुमान

-टेक एम्पलॉयबिलिटी एवं यूआई/यूएक्स डिज़ाइन कोर्सेज़ के अग्रणी इन्क्युबेटर्स में से एक कंपनी -ये भर्तियां जूनियर, इंटरमीडिएट एवं सीनियर स्तरों पर विभिन्न जॉब रोल्स में की जाएगीं -छात्रों को सप्ताहान्तों पर प्रशिक्षण देने के लिए की जाएंगी पेशेवरों की नियुक्तियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- तेज़ी से विकसित होती इन्क्युबेटर, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी लर्निंग हब (आईटीएलएच) जो छात्रों को कोडिंग स्किल्स एवं डिज़ाइन (यूआईयूएक्स) में दक्षता हासिल करने में मदद करती है। आईटीएलएच साल 2022 के दौरान नवी मुंबई में अपने मुख्यालय के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कंपनी अपने मौजूदा आकार से 10 गुना बढ़ जाएगी।
                उद्योग जगत में पेशेवरों को प्रोत्साहित करने वाला टेक-स्किल अपग्रेडेशन सेंटर पहले से 40 कर्मचारियों की सशक्त एवं डायनामिक टीम के साथ काम कर रहा है। ये नई नियुक्तियां कंपनी में 6 मुख्य क्षेत्रों- सेल्स, मार्केटिंग, क्वालिटी एनासिसिस, लर्निंग एक्सपीरिएंस विंग, ट्रेनर्स एण्ड मेंटर्स और ह्युमन रिसोर्स में की जाएंगी। भावी विस्तार योजनाओं के तहत कंपनी पहले स्तर के शहरों में भी अपना विस्तार करेगी। साथ ही मध्य पूर्व पर ध्यान केन्द्रित करते हुए आबूधाबी, कतर और दुबई से भी एनरोलमेन्ट स्वीकार किए जाएंगे। उद्योग जगत के बारे में अच्छी समझ के साथ कंपनी ने सप्ताहान्तों पर छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए कामकाजी पेशेवरों की नियुक्ति की है।अपनी शुरूआत के बाद से ही यह टेक इन्क्युबेटर लगातार विकसित हो रही है जो यूआई और यूएक्स में डिज़ाइन कोर्सेज़ उपलब्ध कराती है। कंपनी ने इस तिमाही में 60 फीसदी की प्रभावी टीम विकास दर दर्ज की है और दूसरी तिमाही के अंत तक 80 फीसदी विकास की योजना बनाई है। कंपनी में विभिन्न भूमिकाओं जैसे सेल्स, मार्केटिंग, क्वालिटी एनालिसिस, लर्निंग एक्सपीरिएंस विंग, ट्रेनर्स एण्ड मेंटर्स और ह्युमन रिसोर्सेज़ के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox