आयुष चिकित्सा और स्वस्थ आहार- कम खर्च में सेहत का आधार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आयुष चिकित्सा और स्वस्थ आहार- कम खर्च में सेहत का आधार

-आयुष चिकित्सा व स्वस्थ आहार पर हैल्दी यू फाउंडेशन के सहयोग से आरजेएस ने किया वेबिनार का आयोजन म -आजादी की‌ 76वीं अमृत गाथा में दरिया साहब,दादा भाई नौरोजी, नेताजी सुभाष और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को आरजेएस फैमिली ने दी श्रद्धांजलि -संत दरिया साहब और नेताजी सुभाष के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2022 घोषित और 6जुलाई दिल्ली से बिहार यात्रा का बैनर लांच।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आयुष यानि आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी की चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ आहार“ विषय पर  हैल्दी यू फाउंडेशन के सहयोग से आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके द्वारा 26जून को वेबिनार का आयोजन किया गया।
            राम जानकी संस्थान, आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना और तपसिल जाति आदिवासी प्रकटन्न सैनिक कृषि विकास शिल्पा केंद्र, पश्चिम बंगाल के सचिव सोमेन कोले ने बताया कि  वेबीनार में आरजेएस फैमिली से जुड़े डा ए के मर्चेंट और रणजीत सिंह ने अपने परिजनों की स्मृति में संत दरिया साहब और नेताजी सुभाष के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2022 घोषित किया।राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती 27जून और भारतीय राजनीति के पितामह ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडिया दादा भाई नौरोजी की पुण्यतिथि 30जून के अवसर पर आरजेएस फैमिली की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।  
              वेबिनार में चिकित्सा विज्ञान संस्थान आयुर्वेद संकाय, बीएचयू के डीन प्रोफेसर (डॉ.) कमल नयन द्विवेदी और एसोसिएट प्रोफेसर वैद्य सुशील कुमार दुबे , आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ उमेश मिश्रा आयुष चिकित्सा और एफएसएसएआई के उप प्रबंधक श्री विश्वास शर्मा ने आयुष चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ आहार पर परिचर्चा में अपने विचारों से प्रतिभागियों को अवगत कराए।।वेबिनार की अध्यक्षता हैल्दी यू फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक और संपादक द अवेयर कंज्यूमर प्रो.बेजॉन कुमार मिश्रा ने किया। वेबिनार की ओपनिंग जानेमाने फार्मासिस्ट श्री प्रफुल्ल डी सेठ और संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जया जौहरी, असिस्टेंट डायटिशियन , लोकनायक अस्पताल दिल्ली ने किया।
              वक्ताओं ने कहा कि आयुष चिकित्सा और स्वस्थ आहार से कम खर्च में सभी स्वस्थ रह सकते हैं। हमें लाइफ स्टाइल डिस्ऑर्डर की जगह लाइफस्टाइल मोडीफिकेशन करना होगा।इसमें‌ वेलनेस सेंटर को प्राथमिकता देनी होगी।
              संपूर्ण स्वास्थ्य कवरेज के लिए  सरकार को जगाना होगा। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए मौसमी अनाज और फल सेवन के साथ दादा-दादी के प्रमाणित नुस्खे और घरेलू उपचार की ओर लौटना ही पड़ेगा। अगले रविवार 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से इंश्योरेंस पर वेबिनार होगा।
              वेबिनार में 6 से 13 जुलाई तक  सकारात्मक भारत-उदय बिहार यात्रा व महोत्सव, पटना का
डिजिटल बैनर जनता को समर्पित किया गया। इसका आयोजन फीजिकल और वर्चुअल किया जाएगा । इसमें द अवेयर कंज्यूमर, कंज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन, ऑक्सबिल्ट इंफ्राटेक, पूर्ति फूड विजन, पेशेंट सेफ्टी एंड ऐक्सेस इनीशिएटिव इंडिया फाउंडेशन,दीक्षा आर्ट एंड प्रिंट्स, स्मार्टवे इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के सहयोग से यात्रा सफल होगी। वहीं दिल्ली में 24 जुलाई को सकारात्मक भारत दिवस और  मुख्य कार्यक्रम जयहिंदजयभारत  6अगस्त 2022को होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox