अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी के एरिया से सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विशेष रुप से नाजायज असलाह पकड़ने तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ करने के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को पुलिस चौकी मांडोठी के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई।
                 मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस द्वारा जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को काबू किया गया।
                  उन्होंने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पुलिस चौकी मांडोठी के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील निवासी गांव चुलियाना जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox