इन हालातों में ना खाएं पपीता हो सकता है बड़ा नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इन हालातों में ना खाएं पपीता हो सकता है बड़ा नुकसान

  • पपीता खाने के साइड इफेक्ट
  • अब पपीता खाने वाले हो जाएं सावधान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली / मानसी शर्मा – पपीता स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है और ज्यादातर लोग पपीते को बड़े ही चाव के साथ भी खाते हैं, पपीते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पेट से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए पपीते का सेवन करने से जल्द राहत मिलती है। आपने पपीते के बारे में कई फायदे सुने होंगे, लेकिन आज इस लेख में आप पपीते से होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे, तो चलिए जानते हैं पपीते के बारे में।

  1. केले के साथ पपीते  का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में इन दोनों फलों को साथ खाने के लिए मना किया जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है। दोनों के साथ सेवन से मितली, अपच, गैस, सिर दर्द और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
  2. पपीते की तासीर गर्म होती है, पपीते को गर्भवती महिलाओं को नहीं खिलाना चाहिए। इस अवस्था में पपीता खाने से गर्भ में मौजूद भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता ।
  3. दिल से संबंधित समस्याओं वाले लोगों को भी ज्यादा पपीता नहीं खाना चाहिए। इस स्थिती में ज्यादा पपीता खाने से ह्रदय गति कम हो सकती है।
  4. पपीता ब्लड शुगर के लेवल को भी कम कर सकता है। जो लोग ब्लड शुगर की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बगैर कभी भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. पपीते  में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह पेट को साफ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। पपीते के ज्यादा सेवन से पेट में ऐंठन, दर्द और डायरिया की समस्या हो सकती है।
  6. अगर किसी व्यक्ति को सांस से संबंधित बीमारी है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox