मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी काबू

-आरोपी के कब्जे से 07-75 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/झज्जर/भावना शर्मा/- नशा विरुद्ध अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन के साथ काबू किया गया है। एंटी नारकोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को थाना सदर झज्जर के अंतर्गत गांव कबलाना के एरिया से काबु किया गया।
                 मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सैल झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सैल की एक पुलिस टीम खुफिया तौर पर थाना सदर झज्जर के एरिया में तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शेर सिंह उर्फ़ नान्हा निवासी गांव भदानी मादक पदार्थ स्मैक बेचने का अवैध धंधा करता है। वह बहादुरगढ़ झज्जर रोड पर गांव कबलाना के एरिया में एक होटल के पास मोटरसाइकिल लिए हुए मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सैल में तैनात सहायक उप निरीक्षक जय भगवान के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव कबलाना के एरिया में स्थित होटल के पास पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 07 ग्राम 75 मिलीग्राम ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान शेर सिंह उर्फ नान्हा निवासी गांव भदानी जिला झज्जर के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox