अर्जुन तेंदुलकर ने की बचपन की दोस्त सानिया चंदोक से सगाई, जल्द बजेगी शहनाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अर्जुन तेंदुलकर ने की बचपन की दोस्त सानिया चंदोक से सगाई, जल्द बजेगी शहनाई

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबर ने फैन्स को उत्साहित कर दिया है। 13 अगस्त को मुंबई में एक निजी समारोह में अर्जुन ने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंदोक से सगाई कर ली। इस खास मौके पर केवल दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे। अब जल्द ही दोनों की शादी होने की संभावना जताई जा रही है।

कौन हैं सानिया चंदोक?
सानिया चंदोक, अर्जुन और सारा तेंदुलकर की बचपन की दोस्त हैं। बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस सानिया फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसका लंबे समय से बॉलीवुड में दबदबा रहा है। वे लाइमलाइट और मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती सारा तेंदुलकर को भी टक्कर देती है। सारा और सानिया की गहरी दोस्ती है और दोनों को अक्सर पार्टियों और गैदरिंग में साथ देखा जाता है।

पेशे से टैलेंटेड और प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ी
सानिया पेशेवर रूप से भी काफी टैलेंटेड हैं। वे “मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी” नामक कंपनी की डायरेक्टर और नामित भागीदार हैं, जो पालतू जानवरों की देखभाल करती है। वे एक पशु चिकित्सा तकनीशियन भी हैं और WVS से ABC प्रोग्राम कर चुकी हैं। सानिया मशहूर फिल्ममेकर रवि घई की पोती हैं, जो आईके घई के बेटे हैं। आईके घई ने मशहूर आइसक्रीम ब्रांड “क्वालिटी” की नींव रखी थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox