अमेरिका ने टी-20 में रचा दोहरा इतिहास, मिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 व सुपर 8 का टिकट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका ने टी-20 में रचा दोहरा इतिहास, मिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 व सुपर 8 का टिकट

-अब क्रिकेट खेलने भारत आएगी अमेरिका की टीम

न्यूयार्क/देश-विदेश/शिव कुमार यादव/- संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने पहली ही बार में दोहरा इतिहास रच दिया है। अमेरिका की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 का टिकट तो मिल ही गया है, वहीं उसने भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालफिई कर लिया है। और अब क्रिकेट खेलने भारत आने की भी संभावना जताई जा रही है।

          आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार (14 जून) को संयुक्त राज्य अमेरिका और आयरलैंड का मैच होना था, जो बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण नहीं हुआ। मैच रद्द होने के साथ ही यूएसए ने सुपर 8 में जगह बना ली। वहीं इससे पाकिस्तान टीम का पत्ता कट गया। यही नहीं पाकिस्तान के साथ-साथ कनाडा और आयरलैंड की टीम भी सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई हैं।
          गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है। दोनों टीमें इस बड़े आयोजन की मेजबानी करने के कारण सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं सुपर 8 में शामिल सात अन्य टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

          वहीं इन टीमों के अलावा तीन टीमें और भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिनकी 30 जून 2024 तक आईसीसी टी-20 आई रैंकिंग ज्यादा रैकिंग वाली होगी।
         आईसीसी के अनुसार, टॉप 8 में आने वाली टीमें टूर्नामेंट के अगले वर्ल्ड कप सीजन के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से 12 को सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा। वहीं आठ टीमों का फैसला आईसीसी के रीजनल क्वालीफायर से होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox