
मानसी शर्मा / – उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी में अवैध मदरसा हटाने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं 300 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसा के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कहा कि परिसंपत्तियों के नुकसान में मुख्य रूप से थाने को पूरी तरह से नुकसान हुआ है। भीड़ ने पुलिस स्टेशन को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सांप्रदायिक घटना नहीं थी। तो इसे सांप्रदायिक या संवेदनशील न बनाया जाए। किसी विशेष समुदाय ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। यह राज्य मशीनरी, राज्य सरकार और कानून व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने का एक प्रयास था। शाम को फिर से ब्रीफिंग की जाएगी।’
उपद्रवियों ने थाने का किया घेराव- DM
वन्दना सिंह (डीएम,नैनीताल) ने कहा, ” भीड़ ने थाने को घेर लिया और थाने के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया। उन पर पहले पथराव किया गया और फिर पेट्रोल बम से हमला किया गया। थाने के बाहर वाहनों में आग लगा दी गई और धुएं के कारण दम घुटने लगा। पुलिस थाने की सुरक्षा के लिए ही आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।”
Haldwani हिंसा प डीएम,नैनीताल ने कहा, ‘हमने डिमोलिशन अभियान जारी रखने का फैसला किया क्योंकि परिसंपत्तियों पर कोई रोक नहीं था, किसी व्यक्ति का अधिकार नहीं था। विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इसलिए यहां भी ऐसा किया गया। हमारी टीमें और संसाधन मूव हुई और किसो को उकसाया या नुकसान नहीं पहुंचाया गया जिससे जनसंपत्ति की हानि हमारी टीमों (पुलिस और प्रशासन) के माध्यम से हो। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बावजूद आधे घंटे के भीतर एक बड़ी भीड़ ने हमारी नगर निगम टीम पर पहला हमला किया।’





More Stories
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया