राबड़ी देवी, मीसा और हेमा को कोर्ट से मिली राहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 राबड़ी देवी, मीसा और हेमा को कोर्ट से मिली राहत

मानसी शर्मा / – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार को शुक्रवार यानी आज रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले मामले में कोर्ट से राहत मिली है।

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुआ लालू यादव का परिवार
 बताया जा रहा है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव की पेशी हुई। वहीं कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दी। कहा जा रहा है कि राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी।

ED ने 4751 पेज की चार्जशीट फाइल की थी
गौरतलब है कि कोर्ट ने इस मामले में ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए राबड़ी देवी, हेमा यादव, मीसा भारती, अमित काटयाल, हृदयनंद चौधरी और अन्य को 9 फरवरी यानी आज कोर्ट में पेश होने को कहा था।

 आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करते हुए हाल ही में 4751 पेज की चार्जशीट फाइल की थी। जिसमें ईडी ने चार्जशीट में रावड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, ह्रदयानंद चौधरी के साथ-साथ दो कंपनियों को भी आरोपी बनाया था।

जानें पूरा मामला
दरअसल, यह मामला 14 साल पुराना है। इस मामले में आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन ली थी। और आरोपों को लेकर सीबीआई ने 18 मई 2022 में केस दर्ज किया था।

वहीं CBI के मुताबिक, रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नौकरी के लिए पहले सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया फिर उनसे जमीन ट्रांसफर करवाने के बाद उनकी नौकरी पक्की कर दी गई। जिसके बाद CBI के आरोपों के ही आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox