नजफगढ मैट्रो न्यूज/ उत्तरकाशी/-खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो दुकानों से मिठाई और बेसन के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे व 12 दुकानदारों को मानकों का अनुपालन नहीं करने पर नोटिस थमाया। त्योहारी सीजन में मिलावटी एवं बासी मिठाइयां व खाद्य पदार्थों की बिक्री की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न कस्बों में छापामारी अभियान चलाया।
मानव स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बुधवार को पीपलमंडी, चिन्यालीसौड़, बड़ेथी, धरासू बैंड, डुंडा आदि कस्बों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दो दुकानों से मिठाई एवं बेसन के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए, जबकि 12 दुकानदारों को बिना लाइसेंस कारोबार करने एवं साफ सफाई का इंतजाम नहीं होने पर नोटिस थमाकर जवाब तलब किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी छापामारी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर चिन्यालीसौड़ के व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, यशवंत बिष्ट, जसवीर चैहान, सूरज डंगवाल, मदन बिजल्वाण, भरत रमोला आदि मौजूद रहे।


More Stories
चार धाम जाने से पहले जान लें नया नियम, रजिस्ट्रेशन सिस्टम में अहम अपडेट
धामी सरकार का प्रशासनिक एक्शन, अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव
हरियाणा के बाद उत्तराखंड में अर्धसैनिक कल्याण परिषद का गठन, शासनादेश जारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्री बस, सात की मौत, 12 घायल
श्रीनगर नौगाम थाने में भीषण धमाका, 9 की मौत
“गंगा सस्टेनेबिलिटी रन” में शानदार प्रदर्शन, कई आयु वर्गों में रहे विजेता