अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्री बस, सात की मौत, 12 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-भिकियासैंण क्षेत्र में सुबह-सुबह हुआ हादसा

उत्तराखंड/उमा सक्सेना/-     उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। भिकियासैंण तहसील के शिलापनी इलाके में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों में गोविंद बल्लभ (80) और उनकी पत्नी पार्वती देवी (75) निवासी जमोली, सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65) निवासी जमोली, तारा देवी (50) निवासी बाली, गणेश (25), उमेश (25) और एक अज्ञात युवक शामिल हैं, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

घायलों की स्थिति और सूची
इस दुर्घटना में नंदा बल्लभ (50), राकेश कुमार (40), नंदी देवी (40), हंसी सती (36), मोहित सती (16), बुद्धि बल्लभ (58), हरीचंद्र (62), भूपेंद्र सिंह (64), जितेंद्र रेखाड़ी (37), बस चालक नवीन चंद्र (55), हिमांशु पालीवाल (17) और प्रकाश चंद (43) घायल हुए हैं। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox