श्रीनगर नौगाम थाने में भीषण धमाका, 9 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर/उमा सक्सेना/-   श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत और 20 पुलिसकर्मियों सहित कुल 27 लोग घायल हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि पुलिस स्टेशन और आसपास की इमारतों की खिड़कियाँ चकनाचूर हो गईं।

CCTV फुटेज में विस्फोट का भयावह दृश्य स्पष्ट रूप से दर्ज हुआ है, जिसमें आग के भारी गोले उठते हुए दिखे।

जब्त किए गए विस्फोटकों की जांच के दौरान हुआ धमाका
अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस और फोरेंसिक टीम हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किए गए 360 किलोग्राम विस्फोटकों के जखीरे से नमूने निकाल रही थी।
ये वही विस्फोटक हैं जो गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के घर से बरामद किए गए थे।

जांच दल विस्फोटक सामग्री की गुणवत्ता व संरचना की जाँच कर रहा था, तभी अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया।

धमाका इतना भीषण कि बचाव में बाधा बनी लगातार छोटे विस्फोट
मुख्य धमाके के बाद लगातार छोटे-छोटे ब्लास्ट होते रहे, जिससे बम निरोधक दस्ते को मौके पर पहुँचकर बचाव अभियान चलाने में भारी कठिनाई हुई।

धमाके से—
पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त
कई वाहन जलकर खाक
आसपास की इमारतों की खिड़कियाँ टूटीं
7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

राजबाग, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा, पंथा चौक तक जोरदार धमाके की गूंज महसूस की गई।

सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का खुलासा
नौगाम पुलिस स्टेशन इस समय एक बड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच में जुटा था।
अक्टूबर मध्य में बनपोरा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले पोस्टर मिलने के बाद इस समूचे मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था। इसी कारण बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री थाने में रखी गई थी।

अस्पतालों में भर्ती, कई की हालत गंभीर
घायलों को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके के तुरंत बाद भीषण आग लगी, जिसकी लपटें कई सौ मीटर दूर तक दिख रही थीं।

फायर ब्रिगेड ने रातभर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और पुलिस ने आस-पास के इलाकों को खाली कराया।

यह हादसा श्रीनगर में सुरक्षा तंत्र, विस्फोटक सामग्री की हैंडलिंग और आतंकी मॉड्यूल की गतिविधियों पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox