बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बढ़त, विपक्ष हुआ पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-डबल इंजन सरकार की वापसी के संकेत

बिहार/उमा सक्सेना/-   बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में एनडीए गठबंधन प्रचंड बढ़त की ओर बढ़ रहा है। शुरुआती राउंड से ही भाजपा-जदयू गठबंधन ने दबदबा बनाए रखा है।

राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। रुझानों से यह साफ दिख रहा है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा जताया है।
विपक्ष चाहे मनोवैज्ञानिक खेल का दावा करे, लेकिन आंकड़े एनडीए को स्पष्ट बढ़त की तरफ ले जाते दिख रहे हैं।

‘बिहार तो झांकी, बंगाल बाकी’,भाजपा का अगला निशाना
गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री प्रेम कुमार ने चुनाव नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ ट्रेलर है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब बंगाल में अगला संघर्ष करेगी और वहाँ ममता सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा।
प्रेम कुमार ने कहा कि “बंगाल में जनता जंगलराज से परेशान है, वहाँ भी हम रामराज्य लाएँगे।”

कांग्रेस से आगे निकली AIMIM- कई सीटों पर मज़बूत बढ़त
एआईएमआईएम इस बार अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस से आगे नजर आ रही है।
पार्टी के उम्मीदवार जोकीहाट, ठाकुरगंज, कोचाधामन, अमौर और बइसी—इन पाँच सीटों पर आगे चल रहे हैं।
इसके मुकाबले कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो पार्टी के खराब प्रदर्शन को दर्शाता है।

राजद का बयान, “स्थिति पूरी तरह बदल सकती है”
राजद सांसद मनोज झा ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गिनती धीमी है और कई सीटों पर अंतर बेहद कम है।
उनका कहना है कि 65–70 से ज्यादा सीटों पर 3,000–5,000 वोट का मामूली अंतर है, इसलिए अंतिम परिणाम बदल सकते हैं।
राजद अभी भी उम्मीद जताती दिख रही है कि कुछ सीटें उनके पक्ष में जा सकती हैं।

एनडीए 199 पर आगे, भाजपा और जदयू का वन-टू पंच
दोपहर 1 बजे तक लगातार बढ़त के साथ एनडीए 199 सीटों पर आगे दिखाई दिया।
बीजेपी अकेले 90 सीटों पर और जदयू 81 सीटों पर आगे चल रही है।
इसके अलावा राजद 28, लोजपा (रामविलास) 20, कांग्रेस 5 और AIMIM 5 सीटों पर आगे थे।
रुझानों से यह साफ हो रहा है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

जदयू दफ्तर में जश्न- नीतीश समर्थक सड़कों पर
पटना स्थित जदयू कार्यालय में सुबह से ही जश्न का माहौल है।
समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी जाहिर की।
जदयू नेताओं का कहना है कि यह जीत बिहार के विकास मॉडल की जीत है।

नगरोटा उपचुनाव, भाजपा की देवयानी राणा की शानदार जीत
जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने बड़ा अंतर बनाते हुए जीत दर्ज की।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह को 26,000 से अधिक वोटों से हराया।
देवयानी ने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद उनके लिए सेवा का संकल्प है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox