
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- दवा की कीमत को लेकर हुई कहासुनी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या के आरोपी को पालम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चाणक्यपुरी स्थित जिम में ट्रेनर का काम करता है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, 10 कारतूस व वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पश्चिमी जिला उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि 7 दिसंबर की रात 11ः00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महावीर एंक्लेव स्थित मेडिकल स्टोर में संजीव कुमार को किसी ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। संजीव ने बयान में बताया कि एक ग्राहक उसकी दुकान पर आया था। ग्राहक से दवा की कीमत को लेकर विवाद हो गया था। ग्राहक ने रिवाल्वर निकालकर उनके पेट में गोली मार दी और वह फरार हो गया। इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। दिल्ली कैंट के एसीपी मनीष जोरवाल की देखरेख में पुलिस की चार टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की छानबीन के दौरान आरोपित की तस्वीर मिली जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने अपनी जांच में आरोपी की पहचान करते हुए उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें उसे सफलता भी मिल गई। एसआई अशोक कुमार को सूचना मिली कि आरोपी अपने परिचित से मिलने साध नगर आ रहा है। जहां से वह छत्तीसगढ़ स्थित ससुराल भाग जाएगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि कहासुनी के दौरान उसे गुस्सा आ गया और उसने दुकानदार की गोली मार दी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संजीव बतौर बाउंसर कई जगह पर काम कर चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।





More Stories
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”