सुशील इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया क्रिसमस कार्निवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशील इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया क्रिसमस कार्निवाल

स्कूल के संस्थापक सुशील पहलवान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- रविवार को सुशील इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पद्म भूषण महाबली सतपाल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके साथ ही इंटरनेशनल कबड्डी स्टार मनजीत छिल्लर व रूस के कुश्ती खिलाड़ी कमल मोलिकोव विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के संस्थापक सुशील पहलवान, चेयरमैन सावी व निदेशक अमरजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यअतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन से की गई। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मनमोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति इतनी मनमोहक व मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी कि बच्चों के अभिभावक भी अपने आप को थिरकने से रोक नही पाये। वहीं नन्हें-मुन्नों ने कार्यक्रम में लगे झूलों का जमकर आनन्द लिया।

मुख्य अतिथि पद्म भूषण सतपाल पहलवान व रूस के कुश्ती खिलाड़ी कमल मोलिकोव

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म भूषण सतपाल पहलवान ने बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ दूसरी गतिविधियों में भी भाग लेने को प्रेरित करें। आज शिक्षा के अलावा खेलों में बच्चे अपना कैरियर बना सकते है। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इस मौक पर स्कूल के संस्थापक ने बताया कि सुशील इंटरनेशनल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व खेलों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस स्कूल को स्थापित करने का उनका उद्देश्य सिर्फ इतना था कि देहात के बच्चों को एक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित व प्रकृति के बीच बने प्रदुषण मुक्त परिसर में उच्च श्रेणी की शिक्षा के साथ-साथ उनमें खेलों को भी बढ़ावा देना है। इस अवसर पर स्कूल की चेयरमैन सावी ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए कबड्डी, बैडमिंटन व टेबल टेनिस की अकादमी भी इस सत्र से आरंभ हो गई है। स्कूल में किक्रेट व कुश्ती को लेकर पहले ही अच्छे प्रशिक्षक व कोच काम कर रहे हैं। स्कूल के निदेशक अमरजीत ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा सभी के आगे रखा और इस सत्र में स्कूल द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि रूस के पहलवान कमल मोलिकोव व कबड्डी खिलाड़ी मनजीत छिल्लर ने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया और कुछ दांव-पेच भी बताये। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यअतिथि ने स्कूली गतिविधियों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थापक सुशील पहलवान ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के व नजफगढ़ स्टेडियम के मुख्य कोच राजेश सहराव तथा स्कूल प्रबंधक मनजीत सौलंकी का सहयोग देने पर आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox