रनहौला में हाईटेंशन तार से 2 बच्चे झुलसे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रनहौला में हाईटेंशन तार से 2 बच्चे झुलसे

घटना के समय दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- रनहौला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के समय दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर में दो बच्चे मकान की छत पर लोहे के इंची टेप के साथ खेल रहे थे। इनमें एक की उम्र 6 साल और दूसरे की उम्र 7 साल है। दोनों छत पर रखे सामान को नाप रहे थे। खेलते खेलते बच्चे छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की ऊंचाई को नापने लगे। इसी दौरान इंची टेप तारों के संपर्क में आ गया और बिजली के तेज करंट से दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए और छत से नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने यह देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा बच्चों को अस्पताल पंहुचाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox