स्वीट होम ने बसाया अनाथ बेटी का घर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वीट होम ने बसाया अनाथ बेटी का घर

नजफगढ़ मैटो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ स्थित स्वीट होम आज दूल्हन की तरह सजाया गया है और चारों तरफ काफी चहल-पहल व हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दे रहा है जी हां आज मौका है उस सपने का जो हर मां-बाप अपनी बेटी के घर को बसाने को लेकर देखता है। वीरवार 12 दिसम्बर  का दिन भी स्वीट होम के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जायेगा क्योंकि आज स्वीट होम 18 साल पहले आई चार साल की एक नन्ही परी का घर बसाने जा रहा है। इस विवाह समारोह में नजफगढ़, द्वारका, रोहिणी, मोती नगर व उत्तमनगर के समाजसेवियों व नेताओं ने बेटी के शादी में सामथ्र्य अनुसार मदद की।

बारात के स्वागत के लिए खड़े वधू पक्ष के लोग

        अवसर है स्वीट होम की बेटी पूजा के परिणय सूत्र का जो आज स्वीट होम से निकलकर अपने सपनों की दूनिया में अपना घर बसायेगी। इस अवसर पर स्वीट होम के संचालक अविनाश जैन ने बताया कि पूजा जब चार साल की थी तब स्वीट में आई थी। यहां उसकी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ जीवनयापन व अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए संस्थान यथायोग्य कदम उठाये। आज पूजा 22 साल की हो गई है। उसके इस संस्थान को छोड़कर जाने का दुःख भी है लेकिन खुशी यह है कि बेटी अपना घर बसाने जा रही है। इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हम इन्हंे अनाथ न कहें हालांकि सरकार ने इन्हे अनाथ ही बना रखा है फिर भी मै कहता हूं कि स्वीट होम की बेटियां अनाथ नही है। नजफगढ़ की जनता हर दुःख-सुख में उनके साथ खड़ी है। संस्थान व क्षेत्र के लोगों ने बेटी को अपने गृहस्थ जीवन में सफल होने का आर्शिवाद दिया। इस अवसर पर जब पूजा से पूछा गया तो उन्होने बताया कि उसने मां-बाप तो नही देखे लेकिन स्वीट होम ने उनकी कभी कमी भी नही महसूस होने दी। उन्होने कहा कि वह बड़ी खुश नसीब है जो यहां उन्हे शायद घर से भी ज्यादा प्यार मिला है। संस्थान ने उसकी हर छोटी-बड़ी खुशी को पूरा करने की कोशिश की है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक विनोद बंसल, पूर्व विधायक राजेश गहलोत, पार्षद नीलत कृष्ण पहलवान, अंतिम गहलोत, मीना तरूण यादव, सुमन डागर, सत्यपाल मलिक, महाराजा अग्रेसन सभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शालु सिंघल, बबिता कौशिक, पूजा वशिष्ठ, सीमा जैन, अरूण प्रकाश शास्त्री, प्रदीप सिंघल, पूनम भारद्वाज व योगेश शर्मा ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। संस्था के चेयरमैन अविनाश जैन ने समारोह में पधारे अतिथि गणों का स्वागत किया व सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट किया।                   

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox