
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भावना शर्मा/- नई दिल्ली 7 दिसंबर आज नगर निगम सेक्टर 20 (न्यू) रोहिणी के विद्यालय में ठंड से बचने के लिए विद्यालय के गरीब छात्रों को दिल्ली सिटीजन सोसाइटी की और से वर्दी के स्वतेर वितरित किये गए।
इस अवसर पर बोलते हुए शिव कुमार व दिनेश डागर ने दिल्ली सिटीजन सोसाइटी व स्कूल प्रधानाचार्य कुलबीर खत्री व संगीता ढींगरा के प्रयासो की सरहाना की और उम्मीद जताई कि ये सब आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री शिव कुमार D D E नरेला ने 160 बच्चों को वर्दी के स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर स्कूल के प्रधानाचार्य कुलबीर खत्री संगीता ढींगरा तथा स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित थे।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी